बिंदकी: बिंदकी के मां ज्वाला देवी मंदिर में चल रहे महोत्सव के चौथे दिन आयोजित श्याम महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थिति मां ज्वाला देवी मंदिर में चल रहे छह दिवसीय मां ज्वाला देवी महोत्सव के चौथे दिन श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम महोत्सव शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात लगभग 2:00 बजे तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी तथा हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना किया और मन्नत मांगी।