शहर के प्राचीन देवकली मंदिर में होलिका अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य होली उत्सव का आयोजन बुधवार की रात 11 बजे तक चला। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय