लाडपुरा: पत्नी पर शक में हमला और युवक की चाकू मारकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Sep 21, 2025 चाकू मार कर एक युवक की हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,, आरोपी चंद्रप्रकाश कुशवाह बारां के झोपड़िया का निवासी है ,, आरोपी ने मंडीपाड़ा इलाके में पत्नी,सास व एक अन्य युवक पर चाकू से हमला किया था वारदात में युवक दीपक की मौत हो गई जबकि पत्नी और सास का अस्पताल मे इलाज जारी है,,