गोरखपुर: सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ, दिव्यांगजन को देंगे ट्राइसाइकिल
वर्तमान प्रदेश सरकार के सफल आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में होंगे। वह पूर्वाह्न 10 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित 20 से अधिक विभागों की विकास एवं जनकल्याण केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।उक्त कार्यक्रम की जानकारी आज दिन मंगलवार सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री मीडिया सेल से मिली।