सपोटरा में कार्यक्रम में जाते समय नवीन ग्राम पंचायत दरगमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम राचोली के लोगों ने विधायक हंसराज मीना का जोरदार स्वागत कर आभार व्यक्त किया। विधायक के निजी सहायक अभिषेक शुक्ला ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि रांचौली को नवीन ग्राम पंचायत में शामिल होने के उपलक्ष में लोगों ने विधायक हंसराज मीणा का साफा माला पहनकर अभिनंदन किया।