सासाराम: ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेस फेडरेशन के आह्वान पर सासाराम सदर अस्पताल के नर्सेजो ने काला पट्टी लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
Sasaram, Rohtas | Aug 17, 2024 ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेस फेडरेशन के आह्वान पर सासाराम सदर अस्पताल के नर्सेजो द्वारा उत्तराखंड में हुए नर्सिंग ऑफिसर की निर्मम हत्या को लेकर अपने अपने कार्यस्थल पर काला पट्टी लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉक्टर और नर्स दुसरो के जान की रक्षा करते है और वे ही असुरक्षित है।