सासाराम: कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप तथा हत्या के विरोध में सासाराम सदर अस्पताल का ओपीडी बंद
Sasaram, Rohtas | Aug 17, 2024 आज सासाराम सदर अस्पताल का ओपीडी बन्द होने कारण दूर दराज से ईलाज कराने आये मरीजो को बिना ईलाज कराये ही लौटना पड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सभी सरकारी अस्पताल हड़ताल पर है। चुकि कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बन्द का ऐलान किया गया है। इसी वजह से आज सासाराम सदर अस्पताल का ओपीडी बन्द है।