भीनमाल: भारत बंद के तहत जालोर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट जिले में 550 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात
Bhinmal, Jalor | Aug 20, 2024 भारत बंद के आह्वान पर जालोर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिला कलेक्टर पूजा पार्थ एवं जिला एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय पर 2 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर समेत जिलेभर में 550 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।