मुंगेर: नगर निगम के अवकाश प्राप्त कर्मियों को 10 अगस्त तक मिलेगा एक माह का पेंशन।मेयर ने दी जानकारी।
Munger, Munger | Jul 30, 2024 मंगलवार को सशक्त स्थाई कमिटी की बैठक नगर निगम सभागार में मेयर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त निखिल धनराज, डिप्टी मेयर खालिद,दोनों उपनगर आयुक्त सिटी मैनेजर भी उपस्थित थे।बैठक में सदस्यों ने नगर निगम के अवकाश प्राप्त कर्मियों के पेंशन का प्रस्ताव लाया जिसको सशक्त स्थाई कमिटी ने प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया।