रूपवास क्षेत्र के नेशनल हाईवे संख्या 123 पर स्थित बोकौली मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बनवारी निवासी ब्रह्मबाद के रूप में हुई है।