सरवाड़: गोयला में राजपूत समाज ने निकाली ईसर गणगौर की सवारी, गणगौरी चौक में हुआ कार्यक्रम
Sarwar, Ajmer | Mar 21, 2026 सरवाड़: गोयला में शनिवार को श्रीदेवी दासोत क्षत्रिय संस्था द्वारा राजसी ठाठ बाट और शानोशौकत से ईसर गणगौर की सवारी निकाली गई। ईसर गणगौर को जनाना सिरदारों तथा बाईसा राज द्वारा गढ़ ड्योढ़ी से गढ़ परिसर तक लाकर रवाना किया गया। रथ में विराजित कर ईसर गणगौर की सवारी को ठाकुर गोविन्द सिंह, संस्था संरक्षक कर्नल रघुवीर सिंह राठौड़ ने रवाना किया।