सिकंदरा: घटापारा में महाशिवरात्रि से पहले सुरक्षा कड़ी, एसडीएम ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ आश्रम का किया निरीक्षण और दिए निर्देश
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार और अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने घटापारा गांव स्थित 200 वर्ष पुराने बाबा सिद्धेश्वर नाथ आश्रम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूर्व में हुई डूबने की घटनाओं को देखते हुए एसडीएम ने यमुना नदी में 10 मीटर तक म