खूंटी: जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष खूंटी पहुंचे, बिरसा पार्क में धरती आबा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Khunti, Khunti | Jul 19, 2025 गंभीर आरोप में गिरफ्तारी के बाद जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया शनिवार को खूंटी लौटे। शुक्रवार शाम होटवार जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद शनिवार को उन्होंने खूंटी पहुंचते ही बिरसा पार्क स्थित धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।