नीम का थाना: डॉ जितेंद्र सिंह ने नीमकाथाना मे आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का पर व प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं
डॉ जितेंद्र सिंह पूर्व ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को अपने आवास पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया । इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर डॉक्टर जितेंद्र सिंह को होली की शुभकामनाएं दी । नाचते गाते हुए कार्यकर्ता सोमवार को डा जितेंद्र सिंह के नीमकाथाना स्थित आवास पर पहुँचे। डॉ जितेंद्र सिंह ने इस मौके पर प्रदेशवासियों के लिए अमन चैन की दुआ की।