फतेहाबाद: गांव खाराखेड़ी मे सैकड़ो साल पुराने पेड़ों को काटने पर बिश्नोई समाज ने जताया रोष, लघुसचिवालय मे अधिकारियो को सौपा ज्ञापन
गांव खाराखेड़ी में एक ग्रामीण ने 300 साल पुराने खेजड़ी के पेड़ को काट दिया। अब गांव और आसपास के इलाकों से बिश्नोई समाज के लोग बड़ी संख्या में लघुसचिवालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले तहसीलदार को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।