मांट: धूलेड़ी के बाद शाम को कस्बा मांट के मुस्लिम मोहल्ला में आयोजित हुआ हुरंगा
Mat, Mathura | Mar 4, 2026 गुरुवार को क्षेत्र में रंग गुलाल की होली के साथ धूलेड़ी का त्यौहार खूब मस्ती के साथ मनाया गया,इसके बाद शाम चार बजे से मांट कस्बा के मांट राजा में मुस्लिम मोहल्ले में हुरंगे का आयोजन किया गया,लंबे अरसे से धूलेड़ी वाले दिन इस मोहल्ले में हुरंगा का आयोजन किया जाता है,हुरंगे में सज धज कर महिलायें हुरंगा खेलने आई,खूब हास परिहास हुआ