लोहारू: लोहारू के नये थाना प्रभारी मदन कुमार ने संभाला लोहारू थाने का कार्यभार
लोहारू के नये थाना प्रभारी मदन कुमार ने लोहारू थाने का कार्यभार संभाल लिया है। मदन कुमार सिविल लाईन भिवानी से लोहारू के लिए ट्रांसफर होकर आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि वे सेवा, सुरक्षा सहयोग की भावना से काम करेंगे।उन्होंने बताया कि लोहारू राजस्थान सीमा से सटा हुआ हे ऐसे में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्य करेंगे।