पीलीभीत: संजय मिश्रा के खिलाफ सिख समुदाय के लोगों में उबाल, एएसपी से मिलकर की शिकायत
पूरनपुर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के खिलाफ पूरनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से सिख समाज संतुष्ट नहीं है।पूरनपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पूरनपुर के बैनर तले दर्जनों लोगों ने आज प्रभारी पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।