दातागंज: मूसाझाग पुलिस ने कुकर्म के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है,
मूसाझाग थाना पुलिस ने 9 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुगांव जाने वाले रास्ते से कुकर्म के आरोपी मुनेद्र उर्फ खान सहाय निवासी ग्राम वरसुनिया थाना मूसाझाग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 9 वर्षीय किशोर को कमरे में बंद कर कुकर्म किया था जिसकी शिकायत परिजनों ने 8 जून को थाने पर की थी।