मंदसौर: जिले में बढ़ता जा रहा डेंगू का खतरा, निजी अस्पतालों में 250 से ज़्यादा मामले आए सामने
मंदसौर जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है निजी अस्पतालों को मिलाकर 12 दिन में 100 से ज्यादा डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं वहीं कुल आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया है, जिला चिकित्सालय के अलावा निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है इसके अलावा प्लेटलेट्स की डिमांड बढ़ गई है,