मड़ियाहू: मड़ियाहूं पुलिस ने रामपुरनद्दी हवेली खंडहर के पास से दो अभियुक्त को 7 देशी जिंदा बम व 4 बाइक के साथ किया गिरफ्तार
मड़ियाहू पुलिस ने रामपुरनद्दी हवेली खंडहर के पास से 2 अभियुक्त को 7 देशी जिंदा बम व 4 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा,एसआई संतोष सिंह, अशोक सिंह हमराही सिपाही के साथ भ्रमण पर थे। मुखबिर की सूचना पर रामपुरनद्दी हवेली खंडहर के पास मौजूद 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुनीब चौहान उर्फ शेरसिंह,व राजकुमार उर्फ राजा है।