कोतमा: बिजुरी रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, कई लोगों को काटा
Kotma, Anuppur | Sep 18, 2025 बिजुरी रेलवे स्टेशन में बंदरों का आतंक बना हुआ है, गुरुवार 4 बजे को भी बंदर ने ट्रेन में चढ़कर लोको पायलट को काटने का प्रयास किया । लोको पायलट ने इसका वीडियो भी बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंदर ने अब तक 15 रेल कर्मचारियों को काटकर घायल कर दिया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।