आरा: देर रात स्टेशन से घर जाने के क्रम में छिनतई करते हुए युवक को गोली मारकर किया जख्मी,शिवगंज मुसहर टोली के समीप हुई घटना
Arrah, Bhojpur | May 19, 2024 देर रात घर जाने के क्रम में युवक को गोली मारकर किया जख्मी।आरा स्टेशन से गीधा जाने के दौरान शिवगंज मुसहर टोली के समीप हुआ घटना। जख्मी युवक गीधा गांव का रहने वाला भानु यादव है। जख्मी भानु यादव ने बताया कि वो अहमदाबाद से वो आरा स्टेशन पर उतरा और पैदल गीधा जा रहा था तब ही शिवगंज के समीप स्कूटी पर सवार तीन बदमाश छिनतई करते हुए गोली मारकर समान ले भाग गए।