नूरसराय: डोईया गांव में बालक की हत्या मामले में किशोर निरुद्ध, ₹10 के कुरकुरे खाने के लिए हुई झूमाझटकी में गई बालक की जान
नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव में सोनू पासवान के पुत्र दीपांशु कुमार के हत्या के मामले में एक नाबालिक बालक को पुलिस ने निरुद्ध किया है। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना अध्यक्ष के द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चला कि मृतक के दादा जी के द्वारा पोते को ₹10 कुरकुरे खाने के लिए दिया गया था।