बुधवार शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष उद्यान स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे माताजी को भोग लगाने के साथ ही वार्षिक मेले की शुरुआत हो गई। आधी रात को विशेष पूजा-अर्चना के बाद माताजी को भोग अर्पित किया गया,मेले के शुरू होते ही देर रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।