लाडपुरा: बजरंग नगर क्षेत्र में 7 साल के बच्चे का कुत्ते ने काटा कान, डॉग ने दौड़कर मारा झपट्टा
Ladpura, Kota | Feb 27, 2025 कोटा में स्ट्रीट डॉग का आतंक कम नहीं हो रहा। अब बजरंग नगर इलाके में एक स्ट्रीट डॉग ने 7 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते कॉलोनी के लोगों ने कुत्ते को भगा दिया। कुत्ते के काटने से बच्चे के कान से खून निकल आया। घटना गुरुवार शाम 7 बजे के आसपास की गली नंबर 8 की है।