केिशनपुर: किसनपुर थाना के मुख्य द्वार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन
किसनपुर थाना के मुख्य द्वार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल एक युवती की शादी बीते 8 माह पूर्व गांव के कुछ लोगों द्वारा गुपचुप तरीके से करवा दिया गया था और अब युवती के माँ बाप बेटी के सुसराल का पता पूछ रहे तो शादी करवाने वाले लोग मारपीट कर रहे है बल्कि जान से मार डालने की धमकी दे रहे है।