केिशनपुर: सीएचसी किशनपुर में कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अनेक तरह की भ्रांतियां व्याप्त है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मी इन भ्रांतियां को दूर करने और उन्हें जागरूक करें।