दमोह: हटा नाका के पेट्रोल पंप पर बस को फुल टैंक डीजल, अन्य वाहनों को मना करने पर अफवाहों के बीच जुटी लोगों की भीड़
Damoh, Damoh | Mar 26, 2026 दमोह। पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों के बीच हटा नाका स्थित मां वैष्णव पेट्रोल पंप पर अव्यवस्था की स्थिति देखी गई। यहां बस क्रमांक MP 21 ZF 8205 को फुल टैंक डीजल दिया गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को डीजल देने से मना कर दिया गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। अफवाहों के चलते शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोग अनावश्यक रूप से ईंधन भराने पहुंच रहे हैं।