पिपराही: पिपराही पोखर के पास से पुलिस ने 145 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार।
पिपराही पोखर से पुलिस ने 145 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पिपराही थाना अध्यक्ष ने दी है। उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान पिंटू भगत एवं अजय साह के रुप में की गई है।