हेडलाइन: दिल्ली: फोर्टिस हॉस्पिटल में लापरवाही से 20 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों ने किया हंगाम दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में 20 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही और मोटी रकम लेने के बावजूद सही इलाज न करने का आरोप लगाया है।