ओरमांझी: ग्राम मंदरों में भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह का किया गया आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
आज रविवार को ओरमांझी के ग्राम मंदरो में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से आने वाले लोकसभा की तैयारी में जुट जाएं । और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को घर-घर पहुंचाएं।