ओरमांझी: हटिया कचनार टोली में क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष हुए शामिल
आज गुरुवार को क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जुबेर अहमद शामिल हुए। जहां उनका खेल समिति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस तरह के खेल आयोजनों पर बल दिया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया । इस अवसर पर खेल समिति के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।