विकासखंड जैतहरी के ग्राम कुसुमहाई के प्रगतिशील कृषक पवन कुमार पटेल ने आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती में नई मिसाल पेश की है। उन्होंने रिवर्सिबल प्लाउ, सीड ड्रिल और रीपर जैसे यंत्रों से खेती को वैज्ञानिक बनाकर रबी सीजन में लगभग 250 घंटे कार्य कर 4.30 लाख रुपये की आय अर्जित की। कस्टम हायरिंग योजना के तहत उन्होंने ट्रैक्टर सहित 7 कृषि यंत्र करीब 20.48 लाख