आगरा: परिवार संग ताजमहल भ्रमण पर आया ढाई वर्षीय बच्चा फिसलकर गिरने से घायल, पुलिस ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल
Agra, Agra | Sep 29, 2024 आगरा की थाना ताज सुरक्षा पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है, जिसमें रविवार करीब 4 बजे ढाई वर्षीय बच्चा अपने परिवार के साथ ताजमहल भ्रमण के लिए आया हुआ था, इसी दौरान फिसल कर गिरने से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची ताज सुरक्षा पुलिस ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कराया एवं अग्रिम उपचार के लिए एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया है।