आरा: भोजपुर में सोन नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Mar 31, 2024 सहार थाना क्षेत्र के सोन नदी में डूबने से अक्षय चौधरी की मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी अक्षय चौधरी भैंस चराने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो सोन नदी के किनारे रखे कपड़े से मृतक की पहचान की गई।