मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के गोदाम पर की छापेमारी, चार लोगों को हिरासत में लिया
Meerut, Meerut | Mar 7, 2025 मेरठ में शुक्रवार दोपहर में तकरीबन 12 बजे एसपी सिटी के आदेश पर मेरठ पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सुभाष नगर में एक अवैध शराब के गोदाम पर छापेमारी करते हुए वहां से भारी संख्या में ब्रांडेड और डुप्लीकेट शराब का जखीरा पकड़ लिया आरोपी होली के त्योहार पर सप्लाई करने के लिए अवैध शराब बना रहे थे