कलेक्ट्रेट खरगोन स्थित कोषागार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी डाक मतपत्रों की मतपेटियों को 03 जून की शाम 04 बजे पीजी कॉलेज खरगोन स्थित मतगणना स्थल शिफ्ट किया गया। कोषालय का स्ट्रांग रूम राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खुलवाया गया और विधानसभा क्षेत्रवार मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में शिफ्ट किया गया ।