इंडियन कराते संघ द्वारा पहली बार बालाघाट में स्टेट कराते चैम्पियनशीप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के 30 जिलों से करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 17 व 18 जनवरी को हरिमंगल लॉन परिसर में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर व मास्टर वर्ग में आयु एवं वजन श्रेणी के तहत काता और कुमिते प्रतियोगिताएं आयोजित की, रविवार को देर रात दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया।