बिसौली कोतवाली के भटपुरा गांव के पास रविवार को 11 बजे करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर–ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों की पहचान सुधीर पुत्र सोमपाल, निवासी निजरा थाना बिसौली और अमरजीत पुत्र राजपाल, निवासी जगत थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है।