तिलौथू: तिलौथू बाजार में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुए घायल
तिलौथू बाजार में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायल व्यक्ति का नाम रुस्तम अंसारी एवं प्रमोद महतो बताया जा रहा है। दोनों घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लगाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घटना के बाद दोनों घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।