जगदलपुर: जगदलपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल स्थल पर मंत्रिमंडल का मुखौटा लगाकर सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ एवं हवन पूजन किया
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी व बस्तर जिले के 904 कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों (नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27% वेतनवृद्धि सहित) को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आज दूसरे दिन भी रहे हैं। आंदोलन के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मंडी परिसर में हड़ताल में मुख्यमंत