तहसील टहरौली क्षेत्र एवं थाना एरच निवासी किसान बबलू पटेल उम्र करीब 40 वर्ष की जो चने की खेती किए हुए थे खेत में पानी देने के लिए निकले थे | तभी अचानक आज शनिवार को समय शाम 6 बजे उनका ट्रेक्टर पलट गया | जिससे वह ट्रेक्टर के नीचे दब जाने के कारण उनकी मौत हो गई | उक्त घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है | पुलिस ने पहुंच आवश्यक कार्यवाही की है |