मनेर नगर परिषद क्षेत्र के महिनावा स्थित बड़ी मस्जिद में दावतें इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दावते इफ्तार में नगर और ग्रामीण इलाके के रोजेदार काफी संख्या में शामिल हुए। रोजेदारों ने इस दौरान देश में अमन चैन की दुआ मांगी। गुरुवार की शाम 5:56 के करीब लोगों ने रोजा खोला। मौके पर सैयद आसिफ अहमद, मोहम्मद नदीम, सैयद काशिफ, रुस्तम आदि मौजूद थे।