बमोरी: उमरदा नदी के पास से पुलिस ने 72 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा
Bamori, Guna | Feb 15, 2024 उमरदा गांव की नदी पर से पुलिस ने 72 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दो कैन लेकर कच्ची शराब बेचने के लिए कहीं जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम कमल पुत्र राधेश्याम प्रजापति उम्र 25 का होना बताया है।