मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अटारन पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चाचा और भतीजा घायल हो गए। घायलों को मऊरानीपुर सीएचसी लाया गया, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।