सोनकच्छ: खेरिया जागीर में किसान को दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी
Sonkatch, Dewas | Nov 16, 2025 सोनकच्छ तहसील के ग्राम खेरिया जागीर में आज सुबह 8 बजे किसानों ने खेतों के पास तेंदुए को देखा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। ग्रामीणों के अनुसार खेत में पहले पगमार्ग दिखाई दिए थे, और अब साफ तौर पर तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में डर बैठ गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए के पैरों के निशानों की तस्वीरें भी साझा की हैं।