पुनासा: ओंकारेश्वर: नर्मदा में नहाते समय डूब रहे 2 श्रद्धालुओं को होमगार्ड के सैनिकों ने बचाया
Punasa, Khandwa | Dec 21, 2025 पुणे से दर्शन करने ओंकारेश्वर पहुंचे दो युवक शनिवार को नर्मदा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे। होमगार्ड के सैनिकों की तत्परता से दोनों की जान बच गई। गोमुख घाट पर नर्मदा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान दोनों युवकों के पैर फिसले और गड्ढे में चले गए। होमगार्ड सैनिक नागेंद्र शर्मा दौड़कर नाविक सुनील मंडलोई के पास पहुंचे। जानकारी रविवार सुबह 10 बजे की है