द्वारका: फर्जी आरटीओ कंसलटेंसी बनाकर चीटिंग करने वाला 1 शातिर मास्टरमाइंड द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना की पुलिस टीम ने भोले भाले लोगों को आरटीओ कंसलटेंसी बनकर जीएसटी फाइल करने और रिटर्न करने के नाम पर चीटिंग करने वाले मास्टर माइंड को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में संजय नागपाल को गिरफ्तार किया है, जो कीर्ति नगर का रहने वाला है, इसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।