द्वारका: डाबड़ी से द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल के हत्थे चढ़ा एक शराब तस्कर ,201 कार्टन अवैध शराब बरामद
द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ एक शराब तस्कर को डाबड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए शराब तस्कर का नाम मिलन चक्रवर्ती है जो उत्तम नगर का रहने वाला है। पुलिस ेने इसके पास से 201 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की एक कार और एक टेम्पो को जब्त किया है। इसके ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के 4 मामले दर्ज़ है।